Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeदेशकान पकड़े केजरीवाल के पोस्टर को यमुना में लगवाई डुबकी

कान पकड़े केजरीवाल के पोस्टर को यमुना में लगवाई डुबकी

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले सियारी माहौल गरमाया हुआ है। तमाम नेता एक-दूसरे पर हमला बोल रहे है। इस बीच शनिवार को नई दिल्ली सीट से बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने यमुना सफाई के मुद्दे पर आप प्रमुख अरविन्द केजरीवाल को आड़े हाथ लिया। उन्होंने केजरीवाल के पोस्टर को यमुना नदी में डुबाया। इस पोस्टर पर केजरीवाल अपने कान पकड़े नजर आ रहे हैं और पोस्टर पर ‘मैं फेल हो गया, मुझे वोट मत दो’ लिखा था। प्रवेश वर्मा ने यमुना की सफाई के मुद्दे पर केजरीवाल को घेरते हुए उनके उस बयान का हवाला दिया। जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर वह यमुना साफ नहीं कर पाए तो दिल्ली की जनता उन्हें वोट न दे। प्रवेश वर्मा ने कहा कि केजरीवाल फिर कभी मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे। उन्होंने कहा कि तिहाड़ से जमानत पर रिहा हुए सभी मंत्री अभी भी आरोपी हैं और फिर से जेल जा सकते हैं। इसलिए उन्होंने दिल्ली की जनता से बीजेपी को वोट देने की अपील की ताकि दोनों सरकारें मिलकर काम कर सकें। वर्मा ने कहा, ‘हम यमुना मैया का सारा पानी साफ कर सकते हैं। इसे साफ करना कोई रॉकेट साइंस नहीं है। सारा गाद मशीनों से हटाया जाना चाहिए, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनने चाहिए, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनने चाहिए। जैसे हमारे प्रधानमंत्री मोदी ने साबरमती रिवरप्रâंट बनाया, वैसे ही यमुना रिवरप्रâंट भी बनाया जा सकता है। 11साल बहुत लंबा समय होता है। ‘उन्होंने आगे कहा, ‘अरविन्द केजरीवाल बार-बार कहते थे कि वह यमुना साफ करेंगे, अगर मैं इसे साफ नहीं कर पाया तो दिल्ली के लोगों को मुझे वोट नहीं देना चाहिए। इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने आप पर दिल्ली के विकास में बाधा डालने का आरोप लगाया। उन्होंने ‘डबल इंजन’ सरकार के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने आप और उसके मंत्रियों पर अवैध अप्रवासियों, जिनमें बांग्लादेशी और रोहिंग्या शामिल हैं, को दिल्ली के ओखला इलाके में बसाने में मदद करने का आरोप लगाया। योगी ने केजरीवाल पर यमुना नदी को ‘गंदे नाले’ में बदलने के लिए भी आलोचना की और इसे ‘पाप’ बताया। उन्होंने केजरीवाल की नदी की सफाई के प्रति प्रतिबद्धता पर सवाल उठाते हुए प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के लिए संगम में उनके स्नान का जिक्र किया। योगी ने कहा, ‘मैंने अपने मंत्रियों के साथ संगम में पवित्र स्नान किया।