Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरकरंट की चपेट में आकर किसान की मौत

करंट की चपेट में आकर किसान की मौत

करंट की चपेट में आकर किसान की मौत

जौनपुर धारा, खुटहन। खुटहन गांव के उचैना मजरे में रविवार को करेले की फसल पर रोग रोधी दवा का छिड़काव करते समय एक किसान करंट की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया। गांव निवासी 42 वर्षीय उमाशंकर यादव पुत्र स्व. राम नयन घर के बगल खेत में करेले की खेती किए हैं। वह रविवार को उस पर दवा का छिड़काव कर रहे थे। करेला का पौधा ऊपर चढ़ने के लिए बनाए गए बांस बल्ली के झमड़े के ऊपर कट कर गिरे करंट प्रवाहित विद्युत केबल की चपेट में आकर वे जमीन पर गिर गये। केबल उनके ऊपर आ गिरा। मौके पर पहुंचे ग्रामीण डंडे से केबल हटाकर उन्हें सीएचसी ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के दो पुत्रियां 18 वर्षीय साक्षी और 16 वर्षीय दृष्टि तथा 13 वर्ष का पुत्र प्रतीक है। पत्नी संगीता सहित पूरे परिवार के करुण क्रंदन से गांव में शोक की लहर छा गई।