Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeमनोरंजनकभी होती थी एश्वर्या राय से तुलना, सुपरस्टार के साथ किया था...

कभी होती थी एश्वर्या राय से तुलना, सुपरस्टार के साथ किया था डेब्यू

बॉलीवुड की नीली आंखों वाली वो एक्ट्रेस जिसे एश्वर्या राय की डुप्लीकेट कहा जाता है। जिसने सुपरस्टार के साथ किया था डेब्यू और उसकी मासूमित ने लोगों के दिलों में खास जगह बना ली थी। लेकिन इंडस्ट्री में उनका सिक्का नहीं चला। बॉलीवुड में अपने करियर को ऊंचाइयों तक ले जाना कोई आसान काम नहीं है। कई बार नए एक्टर्स को बड़े बैनर की फिल्में मिल जाती हैं, लेकिन उनका करियर लंबा नहीं चल पाता। ऐसी ही एक एक्ट्रेस हैं स्नेहा उल्लाल, जिनका नाम सुनते ही लोगों के जहन में ऐश्वर्या राय की छवि उभर आती है। अपनी नीली आंखों और मासूमियत भरे चेहरे की वजह से स्नेहा को ऐश्वर्या की हमशक्ल कहा जाने लगा, लेकिन यही उनकी सबसे बड़ी पहचान भी बन गई, और शायद करियर में सबसे बड़ी बाधा भी। स्नेहा उल्लाल ने 2005 में सलमान खान के साथ फिल्म ‘लकी: नो टाइम फॉर लव’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। स्नेहा की सुंदरता और नीली आंखों की वजह से उनकी तुलना लगातार ऐश्वर्या राय से की जाने लगी। शुरुआत में यह उनके लिए फायदेमंद साबित हुआ, लेकिन धीरे-धीरे यही तुलना उनके करियर के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गई। दर्शकों और फिल्म इंडस्ट्री ने उन्हें ऐश्वर्या का सस्ता विकल्प मान लिया, जिससे उन्हें अच्छे प्रोजेक्ट्स नहीं मिले और बॉलीवुड में उनकी पहचान केवल एक हमशक्ल के रूप में सिमटकर रह गई। बॉलीवुड में लगातार असफलता के बाद स्नेहा ने साउथ इंडस्ट्री का रुख किया। उन्होंने 2008 में तेलुगु फिल्म ‘उल्लासमगा उत्सवमगा’ से डेब्यू किया, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। इसके बाद उन्होंने नागार्जुन के साथ फिल्म ‘किंग’ में काम किया, और यह भी सुपरहिट रही। 2010 में आई तेलुगु फिल्म ‘सिम्हा’ में नंदमुरी बालकृष्ण के साथ उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया, और यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। स्नेहा उल्लाल अब फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ पर ध्यान दे रही हैं। वह एक एनिमल लवर हैं, और कई कुत्तों, पक्षियों और अन्य जानवरों की देखभाल कर रही हैं। वह शुद्ध शाकाहारी(विगन)जीवनशैली अपनाए हुए हैं, और अधिकतर समय जानवरों के बीच बिताती हैं।