Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजनअनिल कपूर संग किसिंग सीन करने से हैरान थी अंजना सुखानी

अनिल कपूर संग किसिंग सीन करने से हैरान थी अंजना सुखानी

फिल्मों में किसिंग सीन होना आम बात हो गई है। अब ऐसी कोई ही फिल्म होगी जिसमें किसिंग ना होते हैं। लेकिन अक्सर ये बातें सामने आती रहती हैं कि कई फिल्मों में एक्ट्रेस को किसिंग सीन की जानकारी नहीं होती है और फिर भी उनसे करवाए जाते हैं। इसको लेकर कई एक्ट्रेसेस की नाराजगी देखने को मिली है। अब एक्ट्रेस अंजना सुखानी ने फिल्म ‘सलाम-ए-इश्क’ के दौरान अनिल कपूर के साथ किसिंग सीन को लेकर बात की है। उनका कहना है कि ये सीन उन्हें बिना बताए करवाया है। साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘सलाम-ए-इश्क’ में नजर आईं एक्ट्रेस अंजना सुखानी ने एक इंटरव्यू के दौरान अनिल कपूर के साथ किसिंग सीन को लेकर बात की है। अंजना सुखानी ने कहा किसिंग सीन को लेकर पहले से कोई जानकारी नहीं और स्क्रिप्ट में भी इसका जिक्र नहीं था। डायरेक्टर ने अचाके से उन्हें किसिंग सीन करने के लिए बोल दिया, जिसके वो असहज हो गई थीं। फिल्म ‘सलाम-ए-इश्क के डायरेक्टर निखिल आडवाणी पर नाराज होते होते हिए अंजना सुखानी ने कहा कि अनिल कपूर को किस करने की बात ने उन्हें हैरान कर दिया था। अगर ये पहले से जानकारी दी गई होती तो वो खुद को तैयार करके आती। ऐसे में वह इसके लिए मेंटली तैयार नहीं थी और ना ही उन्हें ऐसा करने के लिए टाइम मिला।