Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरकन्टेनर से टकराई डीसीएम, चालक की मौत

कन्टेनर से टकराई डीसीएम, चालक की मौत

जौनपुर धारा, सिरकोनी। क्षेत्र के वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर बैजाबाद गांव के पास मंगलवार की देर शाम को कन्टेनर से टकराकर एक 27 वर्षीय डीसीएम चालक की मौत हो गयी। प्रयागराज के मऊआइमा थाना क्षेत्र के खोजापुर गांव निवासी डीसीएम चालक मोहम्मद रहमान पुत्र मोहम्मद अशफाक डीसीएम ट्रक चलाता था। वह प्रयागराज से सामान लादकर वाराणसी जा रहा था। उक्त स्थान पर अचानक सामने से जा रही कन्टेनर ने इमरजेंसी ब्रेक मार दिया। उसके ठीक पीछे चल रही डीसीएम कन्टेनर से टकरा गयी जिसमें डीसीएम चालक मोहम्मद रहमान गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर उसके परिजन पहुंच गए है। मृतक चार भाइयों में तीसरे नम्बर पर था।