- रचना विशेष विद्यालय में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन
जौनपुर धारा, जौनपुर। भारतीय पुनर्वास परिषद नई दिल्ली द्वारा आयोजित सतत पुनर्वास शिक्षा कार्यक्रम (सीआरई) के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तिम दिन शुक्रवार को रचना विशेष विद्यालय (ब्रांच आईआईडी) में बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. अखिलेश्वर शुक्ला ने प्रशिक्षणार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहाकि शिक्षक कक्षा प्रबंधन का विशेष ख्याल रखें। उन्होंने अनुशासन के साथ बच्चों को शिक्षा ग्रहण कराने पर बल दिया। इसी क्रम में विद्यालय के प्रवक्ता सचिन कुमार यादव ने कक्षा प्रबंधन के बारे में प्रशिक्षणार्थियों को विस्तार से समझाया। प्रवक्ता डा. संतोष कुमार सिंह ने कहाकि किसी भी बच्चे को भलीभांति पढ़ाना है तो अध्यापक उसे कक्षा के अनुरूप ही बैठाता है। विद्यालय के अन्य प्रवक्ता पूनम श्रीवास्तव, गौतम चन्द ने कार्यक्रम विषय पर अपनी कक्षा का सम्पादन किया। संचालन व आभार मुख्य समन्वयक सुनील कुमार गुप्ता ने किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए कई जिलों से आये हुए प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने प्रमाण पत्र वितरित किया। इस मौके पर विद्यालय के विशेष शिक्षक प्रभात कुमार अग्रहरि, दामिनी यादव, होरेन्द्र मौर्या, लाल साहब यादव आदि मौजूद रहे।



