Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरओवरलोडिंग बन रही बिजली कटौती की समस्या

ओवरलोडिंग बन रही बिजली कटौती की समस्या

  • चोरी से बिजली का उपभेग करने वालों की भी बढ़ी संख्या

जौनपुर धारा, जौनपुर। विद्युत उपकेन्द्र पर इन दिनों ओवरलोडिंग बढ़ने से बिजली की कटौती हो रही है। ओवरलोड के कारण 5 एमवीए का ट्रान्सफार्मर से तेल का रिसाव होने से पवांरा, सरायबीका व रायपुर फीडर एक साथ नहीं चल पा रहे हैं। इसलिए तीनों फीडरों को दो-दो घण्टे के अन्तराल देकर बिजली आपूर्ति की जा रही है। इस भीषण गर्मी में हो रही कटौती से लोंगों का दिन-रात काटना दुश्वार हो गया है। ओवरलोड बढ़ने के कारण एसी और कूलरों का अत्याधिक प्रयोग व चोरी से मोटर चलाने वालों के कारण हो रहा है। वहीं एसडीओ आदित्य मार्कण्डेय ने बताया कि ओवरलोडिंग बढ़ने व चोरी से बिजली का उपभेग करने के कारण पावर हाउस का पांच एमवीए के ट्रान्सफार्मर से तेल का रिसाव हो रहा है। जिससे निर्धारित रोस्टर के हिसाब से बिजली आपूर्ति देने में असमर्थता जाहिर की जा रही है। अगले हफ्ते से विजिलेन्स की टीम घर-घर जाकर चेकिंग अभियान चलायेगी और जो भी चोरी से बिजली जलाते हुए पकड़े जायेंगे व ज्यादा बकायेदार रहेंगे या एक किलोवाट का कनेक्सन लेकर दो किलोवाट या उससे ज्यादा का उपभेग करेंगे तो उनके खिलाफ टीम कार्रवाई करेगी।