Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजलजमाव की निकासी न करवाने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

जलजमाव की निकासी न करवाने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

  • एक सप्ताह बाद ब्लॉक पहुंचकर विकास खण्ड कार्यालय पर प्रदर्शन करने की दी चेतावनी

जौनपुर धारा, जौनपुर। धर्मापुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुल्तानपुर के बिहरोजपुर निषाद बस्ती में जलजमाव की निकासी न होने को लेकर ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के प्रति नाराजगी जताते हुए ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द उक्त जल जमाव की निकासी न किये जाने पर एक सप्ताह के बाद विकास खण्ड कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। रविवार को ब्लॉक क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव के बिहरोजपुर निषाद बस्ती के कई महिलाएं व पुरुषों ने जलजमाव की निकासी न करवाने को लेकर ग्राम प्रधान के प्रति नाराजगी जताते हुए गांव में ही इकट्ठा होकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के दौरान जलजमाव हो जा रहा है। आने जाने में काफी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। वहीं बारिश का पानी जमा होने से संक्रमित रोगों का भी डर बना हुआ है। ग्रामीणों ने कहा कि इस समस्या के लिए कई बार ग्राम प्रधान से कहा गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। यदि जल निकासी नहीं की जाती है तो एक सप्ताह के अंदर हम सब ब्लॉक पर पहुंचकर विकासखण्ड कार्यालय के सामने प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान मनराज निषाद, धर्मराज निषाद, राम अजोर निषाद, सुनीता देवी, राम लाल निषाद, केवला देवी, शीला देवी, अंगद, बिंदु, शोभावती, तारा आदि मौजूद रहे। इस बारे में पूछे जाने पर बीडीओ काशीनाथ सोनकर ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा किये गए प्रदर्शन के बारे में जानकारी तो नही है। फिर भी इस समस्या को हम अपने स्तर से दिखवाते है।