Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरओवरलोड ट्रक से टूटी पेड़ की डाल व बिजली के तार

ओवरलोड ट्रक से टूटी पेड़ की डाल व बिजली के तार

जौनपुर धारा, जफराबाद। क्षेत्र के जैतपुर गांव के पास ओवरलोड ट्रक की चपेट में आकर नीम के पेड़ की डाल तथा बिजली के तार व केबल टूट गए। संयोगवश उस समय बिजली आपूर्ति नहीं हो रही थी अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी। घटना के बाद काफी देर तक जाम की स्थिति रही। काफी मशक्कत के बाद पुलिस के दीवान हरिशंकर प्रजापति, हनुमान प्रसाद आदि ने ट्रक को रास्ते से हटवाया। तब जाकर स्थिति सही हुई। ज्ञात हो जबसे हौज टोल प्लाजा बना है तबसे सैकड़ों ओवरलोड ट्रक बस सहित अन्य चार पहिया वाहन टोलटैक्स को बचाने के लिए इस मार्ग से आते जाते है। आरटीओ विभाग की घोर अनदेखी से आल इंडिया परमिट के वाहन ग्रामीण अंचल की सड़कों से जा रहे है। किसी दिन बड़ी घटना भी हो सकती है।