― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरओवरलोड के कारण फूंके ट्रांसफार्मर को लेकर उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन

ओवरलोड के कारण फूंके ट्रांसफार्मर को लेकर उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन

जौनपुर धारा, जौनपुर। गौराबादशाहपुर के कबीरुद्दीनपुर विद्युत वितरण उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले गांव गोपालापुर के ग्रामीणों ने 12 दिन से जले ट्रांसफार्मर को न बदले जाने पर ट्रांसफार्मर के सामने खड़े होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने भी नीड 100 केवी के बैनर लेकर नारे भी लगाए। ग्रामीणों का आरोप है कि गोपालापुर गांव में लगा हुआ 63केवीए का ट्रांसफार्मर ओवरलोड की वजह से बार-बार जल जाता है, क्योंकि इसी ट्रांसफार्मर से याकूब चौकिया तथा मुस्काबाद गांव में भी कनेक्शन दे दिया गया है। ट्रांसफार्मर जले होने की वजह से लोगों को पानी, किसानों को सिंचाई की समस्या होने के साथ-साथ मोबाइल तक चार्ज नहीं हो पा रहे हैं तथा लोगों के घरों में इनवर्टर भी डाउन पड़े हैं। जिससे लोग अंधेरे में रहने को विवश है। मोबाइल चार्ज करने जैसी छोटी जरूरत के लिए भी लोगों को आसपास के बाजारों में जाना पड़ रहा है। प्रदर्शन करने वालों में अभिषेक तिवारी, अवधेश मौर्य, प्रदीप पाल, राम मूरत यादव, शीला सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share Now...