जौनपुर धारा, जौनपुर। 45वीं जनपदीय खेल कूद प्रतियोगता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सुईथाकला शाहगंज तहसील ओवर आल चैंपियनशिप में दूसरा स्थान हासिल कर ओवर आल की ट्रॉफी विधायक बदलापुर रमेश चंद्र मिश्रा, जिलाधिकारी अनुज कुमार झां एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल के हाथों ट्रॉफी प्राप्त करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी राजेश वैश्य, खण्ड शिक्षा अधिकारी शशांक सिंह, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक राकेश कुमार यादव, एआरपी पंकज सिंह, बालिका टीम प्रभारी पल्लवी सिंह सहित आदि लोग ओवर आल की ट्रॉफी मुख्य अतिथि से प्राप्त किया। चैंपियनशिप के लिए विधायक शाहगंज रमेश सिंह ने विजेता खिलाडियों व पूरी टीम को बधाई दी, साथ ही मण्डल और प्रदेश स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने की शुभकामना देते हुए व्यायाम शिक्षक राकेश यादव को मेहनत करके अच्छी टीम बनाने के लिए भूरी-भूरी प्रसंसा किया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय कोटिया और कम्पोजित विद्यालय कोहड़ा के बच्चो का प्रदर्शन सराहनीय रहा।
― Advertisement ―
55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार
जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
ओवर आल चैंपियनशिप में शाहगंज का दूसरा स्थान

Previous article

