― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरएससी-एसटी समेत विभिन्न धाराओं में चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

एससी-एसटी समेत विभिन्न धाराओं में चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा,जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के बीबीगंज चौकी अन्तर्गत कोपा उमरिया गांव में खेत में पराली जलाते समय पराली की चिंगारी से बगल स्थित अनुसूचित जाति का पंपिंग सेट पर रखा छप्पर समेत अनाज, पाईप चारपाई जलकर राख हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दोषियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। उक्त गांव निवासी पीड़िता रीता देवी ने पुलिस उपाधीक्षक अजीत सिंह चौहान को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उक्त गांव निवासी समर बहादुर सिंह पुत्र स्व.नारायण सिंह व विनय सिंह पुत्र समर बहादुर सिंह, इंद्र बहादुर सिंह पुत्र स्व.नारायण सिंह, सतीश कुमार सिंह पुत्र इंद बहादुर सिंह, ने खेत में पराली जलाते समय पुरानी रंजिश को लेकर बगल स्थित पंपिंग सेट पर रखा रिहायशी मडहा, चारपाई, बिस्तर, गेहूं, ट्यूबवेल, पानी की प्लास्टिक पाइप, बर्तन राशन समेत अन्य सामान जलाकर राख कर दिये। शोरशराबे की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे गांव के लोगों ने आग बुझाने में मदद किया। पीड़िता का आरोप है कि जब इसकी शिकायत समर बहादुर व इंद्र बहादुर से करना चाहा तो उन्होंने अनुसूचित जाति का अभद्र भाषा का उपयोग करते हुए जान से मारने की धमकी की। पुलिस उपाधीक्षक के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने एस सी एसटी समेत विभिन्न धाराओं में मुक़दमा दर्ज किया।

Share Now...