जौनपुर धारा, सिरकोनी। जफराबाद बाजार स्थित कस्बे में गुरुवार को एसपी सिटी डॉ. संजय कुमार व थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी मय फोर्स कस्बे में पहुंच कर औचक निरीक्षण किया तथा कस्बे में संदिग्ध व्यक्तियों की बाइक रुकवाकर पूछताछ करते हुए उनका पहचान पत्र देखा। काफी देर तक पुलिस किसी सन्दिग्ध व्यक्ति की तलाश में दिख रही थी। थोड़ी देर बाद वे कस्बे के यूनियन बैंक में गए। गेट पर मौजूद कुछ युवकों से पूछताछ कर उनसे पूरी जानकारी ली। उसके बाद बैंक मैनेजर से भी कुछ आवश्यक बात कर बैंक का सायरन बजवाकर चेक किया। उसके बाद गेट पर मौजूद होमगार्ड के जवान से बैंक के अंदर जाने वालों का नाम लिखे रजिस्टर को चेक किया । इसके बाद वे बैंक के मैनेजर जितेंद्र सिंह से सीसी कैमरा चलवाकर कुछ आवश्यक जानकारी ली। थोड़ी देर कस्बे में रहने के बाद पुलिस तत्काल कल्याणपुर बाजार में चली गयी।
― Advertisement ―
E-Paper 11-06-2026
जौनपुर धारा ई-पेपर के 12 जून 2026 संस्करण में पढ़ें जौनपुर, पूर्वांचल, उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की सभी प्रमुख खबरें।
एसपी सिटी ने बैंक का किया औचक निरीक्षण

Previous article
Next article

