Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरएसपी के आदेश पर धोखाधडी का मुकदमा दर्ज

एसपी के आदेश पर धोखाधडी का मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा, बरसठी। स्थानीय पुलिस ने एसपी के आदेश पर पिता पुत्र के विरूद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि जमानत का फर्जी दस्तावेज बनाकर पुलिस को दिया था। मिली जानकारी के अनुसार बरसठी थाना क्षेत्र के कान्हपुर गांव निवासी अनिल मिश्रा व उनके पिता श्यामनारायण मिश्रा के विरुद्ध वर्ष 2021 में मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया। मुकदमे में हाजिर न होने पर कोर्ट ने दोनों आरोपी पिता पुत्र पर 1 मई को गैरजमानती वारंट जारी कर दिया। कोर्ट के वारंट पर पुलिस ने 3मई को आरोपी अनिल मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस को सिविल जज सीनियर डिवीजन के कोर्ट का जमानत कागजात पुलिस को दिखाया तो पुलिस ने आरोपी छोड़ दिया। अनिल मिश्रा प्रतिवादी राकेश मिश्रा ने कोर्ट में पता किया तो वहां से कोई जमानत नही हुई थी, बल्कि कोर्ट फर्जी मुहर व कागजात बनवाया गया था। राकेश ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर मामले की शिकायत की। एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। जिसके आधार पर पुलिस ने मंगलवार को दोनो आरोपी के विरूद्ध धारा 197,198,420,465,466,468,471 के तहत मामला पंजीकृत कर लिया है।