Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरपैर फिसलने से तालाब में गिरा वृद्ध, हुई मौत

पैर फिसलने से तालाब में गिरा वृद्ध, हुई मौत

जौनपुर धारा, सतहरिया। पवांरा थानाक्षेत्र के कुंवरपुर में मंगलवार की शाम पैर फिसलने से तालाब गिरे एक वृद्ध व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गयी। उक्त गांव निवासी राजकुमार सिंह (65) पुत्र स्व.उदयराज सिंह नौ मई मंगलवार की शाम लगभग 7.30 बजे गांव में ही तालाब की ओर शौच को गये थे। अचानक उनका पैर फिसल गया और वह तालाब में जा गिरे। पास में खेल रहे बच्चों ने देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर गांव के लोगों ने  किसी तरह से उनको तालाब से बाहर निकाला और एम्बुलेन्स की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सतहरिया ले गये। जहां चिकित्साधिकारी ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।