Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरएसडीएम के नेतृत्व में किया गया फ्लैग मार्च

एसडीएम के नेतृत्व में किया गया फ्लैग मार्च

जुमे की नमाज एवं चुनाव के मद्देनजर चौकसी

जौनपुर धारा,शाहगंज। जुमे की नमाज और आगामी लोकसभा चुनाव एवं के मद्देनजर शान्ति व्यवस्था दुरूस्त रखने हेतु नगर समेत क्षेत्र में चक्रमण किया गया। नमाज के मद्देनजर मस्जिदों पर सुबह से ही जवानों को तैनात किया गया था। उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस उपाधीक्षक अजीत सिंह चौहान अर्ध सैनिक बल के जवान और स्थानीय पुलिस के साथ नगर की मस्जिदों समेत क्षेत्र में भ्रमण किया। नगर के साथ ही सबरहद, बड़ागांव, अरंद आदि गांवों में भ्रमण कर शान्ति पूर्ण नमाज अदा करने की अपील की गयी। वहीं इस बाबत एसडीएम ने कहा कि आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हैं। इसका सख्ती से पालन हों रहा है। पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। खुफिया एजेंसी भी क्षेत्र में तैनात की गई है। किसी भी तरह की अराजकता पर सख्त कार्रवाई होगी।