Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरनीलगाय को बचाने में पलटी कार, एक की मौत, दो घायल

नीलगाय को बचाने में पलटी कार, एक की मौत, दो घायल

  • चौकिया आरा मार्ग पर भोर में हुई घटना

जौनपुर धारा,गौराबादशाहपुर। आजमगढ़ जनपद के बरदह थाना क्षेत्र के बर्रा गांव निवासी युजवेंद्र सिंह 50पुत्र दुर्ग विजय सिंह अपने चाचा बजरंगी सिंह तथा भतीजे मुकुल सिंह, विशाल सिंह तथा भतीजी सोनम सिंह के साथ बनारस गए हुए थे। जहां से रात 1:30 बजे वह घर आने के लिए अपनी कार से चले। यजुवेंद्र सिंह कार खुद ड्राइव कर रहे थे। चौकिया आरा मार्ग पर आरा गांव के पास अचानक सड़क पर एक नीलगाय आ गया जिसे बचाने में  कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। घटना में यजुवेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार में बैठे बजरंगी सिंह तथा विशाल सिंह को चोटे आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया जबकि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजवा दिया।