Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरएशियन कप टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचीं मनिका बत्रा

एशियन कप टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचीं मनिका बत्रा

भारत की स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा शुक्रवार को एशियाई कप टेबल टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बन गई. उन्होंने क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे की अपने से बेहतर रैंकिंग की चेन सू यू को 4-3 से हराया. विश्व रैंकिंग में 44वें नंबर की मनिका ने महिला एकल के कड़े मुकाबले में विश्व की 23वें नंबर की चेन को 6-11, 11-6, 11-5, 11-7, 8-11, 9-11, 11-9 से हराया. भारतीय खिलाड़ी मनिका ने इससे पहले चीन की दुनिया में सातवें नंबर की चेन जिंगटोंग को उलटफेर का शिकार बनाया था. मनिका सेमीफाइनल में कोरिया की जियोन जिही और जापान की मीमा इतो के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेगी.