Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरएलईडी वैन के माध्यम से सरकार की योजनाओं का हुआ प्रचार-प्रसार

एलईडी वैन के माध्यम से सरकार की योजनाओं का हुआ प्रचार-प्रसार

जौनपुर धारा, जौनपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जनपद के विकासखण्ड सिकरारा की ग्राम पंचायत दुर्गापार और पाण्डेयपुर, रामनगर की ग्राम पंचायत सेवनडीह और शिवपुर, बरसठी की ग्राम पंचायत चौर और गनेशपुर, मछलीशहर की ग्राम पंचायत गोधना और किशुनदासपुर, महराजगंज की ग्राम पंचायत हटिया राम नाथ और पहाडपुर, बदलापुर के ग्राम पंचायत बलुआ और मिरशादपुर, सुईथाकला की ग्राम पंचायत काजीपुर, शाहगंज की ग्राम पंचायत अफलेपुर और जर्रो में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत एलईडी वैन के माध्यम से सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के साथ ही आज स्वास्थ्य शिविर में लोगों की जांच की गयी। पीएम उज्ज्वला के तहत नये व्यक्तियों का नामांकन किया गया। उपस्थित लोगों ने देश को विकसित बनाने का संकल्प लिया। ड्रोन से नैनौ युरिया, डीएपी, का प्रर्दशन किया और बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण, पीएम किसान योजना में नया पंजीकरण, ई-केवाईसी की सुविधाओं से ग्रामवासियों को आच्छादित किया गया। सहकारिता विभाग के अन्तर्गत ग्रामीणों को सहकारी समिति का सदस्य बनाकर प्रमाण पत्र देते हुए उन्हें लाभान्वित किया गया। कृषि विभाग द्वारा जागरूकता स्टॉल लगाते हुए विभिन्न कृषि, कृषक आधारित योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत प्रमाण पत्र वितरित किया गया। कृषि विभाग द्वारा मृदा परीक्षण, प्राकृतिक खेती, अन्नध्मिलेट्स की उपयोगिता, स्थानीय कृषि उत्पादन संगठनों के उत्पादन के प्रति प्रदर्शनी रबी अभियान के अन्तर्गत प्रगतिशील कृषकों द्वारा उच्च उत्पादकता प्राप्त करने हेतु संवाद कार्यक्रम किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत स्टॉल के माध्यम से चिकित्सा परीक्षण एवं आयुष्मान कार्ड वितरण किया गया। पशुपालन विभाग के स्टॉल के अन्तर्गत पशुओं सामयिक टीकाकरण व रोगों के बारे में कृषकों को जागरूक किया गया। आपूर्ति एवं विपणन विभाग के स्टॉल के अन्तर्गत पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत निःशुल्क राशन एवं पीएम उज्ज्वला योजना पर प्रकाश डाला गया। कृषि उत्पादन संगठनों के उत्पादन के प्रति प्रदर्शनी रबी अभियान के अन्तर्गत प्रगतिशील कृषकों द्वारा उच्च उत्पादकता प्राप्त करने हेतु संवाद कार्यक्रम किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत स्टॉल के माध्यम से चिकित्सा परीक्षण एवं आयुष्मान कार्ड वितरण किया गया। पशुपालन विभाग के स्टॉल के अन्तर्गत पशुओं सामयिक टीकाकरण व रोगों के बारे में कृषकों को जागरूक किया गया। आपूर्ति एवं विपणन विभाग के स्टॉल के अन्तर्गत पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गतन निःशुल्क राशन एवं पीएम उज्ज्वला योजना पर प्रकाश डाला गया।