Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरजरूरतमंदों में बांटे गये नि:शुल्क पाठशाला द्वारा एकत्रित ऊनी कपड़े

जरूरतमंदों में बांटे गये नि:शुल्क पाठशाला द्वारा एकत्रित ऊनी कपड़े

  • नर सेवा ही नारायण की सेवा के बराबर, सभी को आना चाहिए आगे : सूरज विश्वकर्मा

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। नगर के मोहल्ला गुड़हाई मालिया का गोडा स्थित नि:शुल्क पाठशाला के बच्चों ने रविवार को घर-घर जाकर उपयोग न होने वाले ऊनी कपड़े मांगे, जिसे कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंद लोगों में बुधवार देर शाम को ग्राम धौरहरा के मुसहर बस्ती में बांटा गया। पाठशाला संचालक पत्रकार सूरज विश्वकर्मा ने बताया कि दूसरों की निःस्वार्थ भाव से सेवा करना ही नारायण की सेवा करने के समान है। इस ठण्ड में ऐसे कई लोग होते हैं, जो ठण्ड तो सह लेते हैं। लेकिन किसी से मदद नहीं मांगते हैं। हम सबको उनकी मूक पीड़ा को समझते हुए ठंड में जो भी कपड़े या ऊनी कपड़े उपयोग में न आते हों उन्हें जरूरतमंदों में बांटना चाहिए ताकि ठंड में उन्हें राहत मिल सके। यह सेवा कार्य बच्चों को पढ़ाने के बाद किया जाता है। जिससे बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो। इस अवसर पर बेचन बिंद, शिवा यादव, कार्तिक चौरसिया, अक्षत गुप्ता, सुमित गुप्ता सहित समस्त बच्चों ने उपस्थित रहकर अपना सहयोग दिया।