Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरएलईडी गेटों व रोशनी की चकाचौंध देख रोमांचित हुए लोग

एलईडी गेटों व रोशनी की चकाचौंध देख रोमांचित हुए लोग

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। नगर में दो दिवसीय भरत मिलाप के दूसरे दिन सोमवार को जगमगाती एलईडी गेट व रोशनी की चकाचौंध देख लोग रोमांचित हो उठे। बोले ऐसा नजारा कहीं और नहीं देखने को मिला, बच्चों व महिलाओं ने देर रात तक की खरीददारी। दलों के पदाधिकारी, समाजसेवी मेले की व्यवस्था में मेले को सम्पन्न कराने के लिए जी जान से जुटे रहे। पूर्वांचल के ऐतिहासिक भरत मिलाप मुंगराबादशाहपुर के मेले में शाम पांच बजे से ही दूर दराज से लोगों की भीड़ आने लगी, देर रात तक मुख्य तिराहा रोड से लेकर नई बाजार तक हर मार्ग पर आस्था की बयार बह चली। हर गली रोशनी से दमकने लगी। मेले को लेकर पूरे नगर को गगनचुंबी गेटों को एलईडी बोर्डो, रंग-बिरंगी इलेक्ट्रिक झालरों व लाइटों से दुल्हन की तरह सजाया गया था और जिसकी शोभा देखते ही बन रही थी। मेलार्थी इस अनुपम व मनोरम दृश्य को कैमरों में कैद करते और महिलाएं, युवतियों सेल्फी लेते नजर आई। महिलाओं के साथ बच्चों की दिलचस्पी अधिक रही। महिलाओं ने गृहस्थी के सामान खरीदने के साथ ही श्रृंगार के सामान लिए। दो दिवसीय मेले को देखने के लिए पूर्वांचल ही नहीं उत्तर प्रदेश से करीब डेढ़ से दो लाख लोगों की भीड़ होती है। मेले में पहुंचे आरएसएस जिला प्रचारक प्रभात ने कहा कि इस भव्य और ऐतिहासिक आयोजन के लिए सभी क्षेत्रवासियों को धन्यवाद देता हूँ। प्रभु श्रीराम के आगमन पर ऐसा दिव्य नगर सजाया है जिसकी तुलना नहीं की जा सकती। उन्होंने सभी दलों से जाकर मुलाकात की। जहां पहले दिन चौकियों के बेहतरीन प्रदर्शन करने पर उन्हें विभिन्न मंचों पर सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। वहीं लवकुश दल, हनुमान दल, रामदल, भरत दल, शंकर दल, राधाकृष्ण दल, गणेश दल, लक्ष्मण दल, शिवशक्ति दल व महाकाल दलों व नगरवासियों के अथक प्रयास, कड़ी मेहनत और एकजुटता के से सकुशलता से सम्पन्न हुआ। प्रशासन ने राहत ली राहत की सांस, क्षेत्रवासियों का किया धन्यवाद। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र सिंह, विहिप जिला मंत्री विश्वम्भर दुबे, जिला सत्संग प्रमुख राजीव कुमार गुप्ता(दाल मील), जिला कोषाध्यक्ष भाजपा संतोष मिश्रा, विहिप नगर अध्यक्ष जगदम्बा जायसवाल, आलोक कुमार गुप्ता, उमाशंकर चौरसिया, सभासद सौरभ जायसवाल, दीपू मोदनवाल, जिला कार्यसमिति सदस्य राजीव कुमार केशरी, राजेश माली, उमाशंकर गुप्ता, रंजीत भोज्यवाल सहित अन्य सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।