Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरएनएच दुर्घटना में मृतकों वâे आश्रितों को सरकार दे एक करोड़ का...

एनएच दुर्घटना में मृतकों वâे आश्रितों को सरकार दे एक करोड़ का मुआवजा

जौनपुर धारा, चंदवक। राष्ट्रीय राजमार्ग 233 के निर्माण से प्रभावित किसानों की खुज्झी मोड़ पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए किसान नेता अजीत सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग 233 पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही है। जिसमें मरने वालों में युवाओं की संख्या अधिकाधिक है। दुर्घटना का मूल कारण 16 किमी सड़क का निर्माण न होना है। वाहनों की संख्या अधिक है लेकिन सड़क पतली है। सड़क न बन पाने की जिम्मेदार सरकार है इसलिए सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को सरकार एक करोड़ रुपए मुआवजा दे। उन्होने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने सड़क का चौड़ीकरण नहीं किया और न ही बाजारों में पटरी का निर्माण किया। जिसकी वजह से केराकत तहसील क्षेत्र से गुजर रहे सड़क पर दुर्घटनाओं की बाढ़ आ गई है। जब से सड़क चौड़ीकरण का प्रकरण चल रहा है न जाने कितनी जाने जा चुकी है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने टोल प्लाजा बनाना शुरू कर दिया लेकिन लगातार हो रहे दुर्घटनाओं पर ध्यान नहीं दिया। टोल टैक्स वसूली का जमकर विरोध किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रमुख जय प्रकाश राम ने किया। इस अवसर पर मोहन सिंह, राजू सिंह, सतीश सिंह, अमित सिंह, राजेंद्र सिंह, रोहित सिंह, अरविन्द पांडेय, रामेश्वर सिंह, विनय सिंह प्रधान, भोलू यादव, अरुण पांडेय, बम बम सिंह सहित अन्य किसान उपस्थित थे।