Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeमनोरंजनउर्फी जावेद के हाथ लगी ये धांसू फिल्म

उर्फी जावेद के हाथ लगी ये धांसू फिल्म

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई खबरों को लेकर आज दिन भर हलचल बनी रही। एंटरटेनमेंट सेंसेशन उर्फी जावेद के हाथ एक बड़ी बॉलीवुड मूवी लग गई है। वहीं, एक्ट्रेस अदा शर्मा की अपकमिंग मचअवेटेड मूवी ‘बस्तर’ की एडवांस बुकिंग आज शुरू हो गई है। जबकि, सुपरस्टार अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर निर्देशक अली अब्बास जफर की अपकमिंग मूवी का गाना भी आज जारी हो गया। यहां जानें बॉलीवुड मूवी इंडस्ट्री में आज दिन भर सुर्खियों में रहीं 5 बड़ी खबरें। खबर है कि इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद के हाथ एक बड़ी बॉलीवुड मूवी लग गई है। एंटरटेनमेंट न्यूज की दुनिया में सामने आईं रिपोर्ट्स की मानें तो एकता कपूर के बैनर तले बनने वाली अपकमिंग मूवी ‘लव सेक्स और धोखा 2’ में अदाकारा उर्फी जावेद की धांसू एंट्री हो चुकी है। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस इस मूवी के साथ अपना बिग बॉलीवुड डेब्यू करेंगी। ‘द केरल स्टोरी’ के बाद अदाकारा एक और जबरदस्त मूवी लेकर सिनेमाघर पहुंच रही हैं। अदाकारा अदा शर्मा की मचअवेटेड मूवी ‘बस्तर’ को मेकर्स 15 मार्च को रिलीज करने वाले हैं। इससे पहले 13 मार्च से ही इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है।