― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरउमेश चंद्र सोनी हत्याकांड स्वर्णकार समाज ने निकाला वैâण्डल मार्च

उमेश चंद्र सोनी हत्याकांड स्वर्णकार समाज ने निकाला वैâण्डल मार्च

जौनपुर धारा, जौनपुर। सराफा एसोसिएशन एवं सोनार नरहरि सेना की एक विशेष बैठक नगर के हनुमान घाट पर आहूत की गई। जिसमें सैकड़ो सर्राफा व्यवसायी सहित एक कैण्डल मार्च यात्रा निकाली गई। जो चाहरसु चौराहे पर जाकर संपन्न हुई। जौनपुर सराफा एसोसिएशन ने मांग की है कि पुलिस अधीक्षक से पूर्ण आश्वासन मिला है जल्द से जल्द घटना का खुलासा हो जाएगा। एसोसिएशन की मांग है कि जो भी अपराधी इस घटना में शामिल उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही करते हुए उनके घर पर बुलडोजर चलाया जाए। कार्यक्रम में सोनार नरहरि सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा बबलू व भदोही से आए राकेश सेठ, मुरलीधर सेठ, वाराणसी नरहरि सेना के पदाधिकारी, स्वर्णकार कारीगर संघ के अध्यक्ष रविन्द्र सेठ, जौनपुर सराफा एसोसिएशन के उपाध्यक्ष दयाशंकर सेठ, मोनू, धीरज सेठ, संजय वर्मा, अशोक सेठ, सूरज सोनी, संजय सेठ, मोहन सेठ, दिनेश सेठ, नागेंद्र सेठ, सहित तमाम व्यापारी उपस्थित रहे।

Share Now...