जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर पंचायत गौराबादशाहपुर का जन्मदिन मंगलवार को उत्सव के रूप में केक काटकर धूमधाम से नगर पंचायत कार्यालय परिसर में मनाया गया। सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। गायक रमेश सरगम और पिंटू शेख ने गीत सुनाकर लोगों की वाहवाही लूटी। इस दौरान पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र भी वितरित किया गया। मुख्य अतिथि मछलीशहर के सांसद बीपी सरोज व विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक डा. हरेंद्र प्रसाद सिंह, कचगांव के चेयरमैन फिरोज अहमद और जफराबाद चेयरमैन प्रतिनिधि सरफराज खान रहे। नगर पंचायत के ईओ डा.अनुपम सिंह व चेयरमैन सीतामनी दिनेश सोनकर ने अतिथियों को बुके व अंगवस्त्र देकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा, डा.मनोज कुमार, कमलेश, उमेश सिंह, धर्मेन्द्र गुप्ता, संतोष मौर्य, धीरज मिश्र, नीरज सरोज आदि सभी सभासद मौजूद रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
केक काटकर मनाया गया नगर पंचायत का जन्मदिन


