जौनपुर धारा, केराकत। आगामी चुवाव के मद्देनजर विशेष अभियान के तहत शनिवार को पूर्वान्ह उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा ने बूथ संख्या 282,283,284 जूनियर स्कूल महादेवा, कुसरना व बूथ संख्या 299 पंचायत भवन बलुवा विजयीपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 283 बूथ संख्या का सर्वे रजिस्ट सही नही था। जिसे सुपरवाइजर और एईआरओ को आज बैठकर पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। पुनरीक्षण के दौरान प्राप्त हो रहे फॉर्म की प्रगति सही पाई गई, एवं 299 बूथ का सर्वे रजिस्टर बढ़िया पाया गया तथा फार्म 6,7,8 दिए गए। निर्देश के क्रम में उक्त फार्म को भरा भी गया। उक्त बूथों पर पदाभिहित अधिकारी अनुपस्थित पाए गए। सम्बन्धित विभागो को चुनाव जैसे महत्वपूर्ण कार्य की अनदेखी करने एवं बार बार बोले जाने के उपरांत भी बूथों पर उपस्थित न रहने के सम्बंध में अनुपस्थिति कर्मचारियों के खिलाफ अग्रिम कार्यवाही हेतु शासन को पत्र भेजने हेतु अपने मातहत को निर्देशित किया। वही अन्य बूथों पर तैनात सभी बीएलओ, सुपरवाइजर उपस्थित मिले। बूथ संख्या 209 पंचायत भवन बलुआ विजयीपुर पर बीएलओ एक आंगनवाड़ी कर्मचारी है। जिसने पर्यवेक्षक की देखरेख में सर्वेक्षण रजिस्टर पूरी मेहनत से तैयार था। उपजिलाधिकारी के पुनरीक्षण अवधि के दौरान आए प्रपत्रों की स्थिति भी संतोषजनक पाई गयी।
― Advertisement ―
ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
उपजिलाधिकारी ने चुनावी तैयारियों का लिया जायजा



