Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरविधायक का प्रयास लाया रंग खुलेगा 50 बेड वाला अस्पताल

विधायक का प्रयास लाया रंग खुलेगा 50 बेड वाला अस्पताल

जौनपुर धारा, जौनपुर। क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह के प्रयास से क्षेत्र के सुइथाकला स्थित सीएचसी के लिए 50बेड वाला अस्पताल शीघ्र ही खुल जाएगा।इस आशय में शासन द्वारा लगभग तीन करोड़ साढ़े ग्यारह लाख रुपये की धनराशि की स्वीकृति मिल गई है। इसकी जानकारी होते ही क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल हो गया है। गौरतलब हो कि अभी तक उक्त सीएचसी में तीस बेड की सुविधा उपलब्ध थी। विधायक ने बताया कि जनता की आवश्यकता को ध्यान में रखकर शासन से मांग किया गया था। जिसको प्राथमिकता की तौर पर संज्ञान में लेते हुए शासन स्तर से 50वेड के अस्पताल को बनाने के लिए धनराशि स्वीकृति हो चुकी। जिसके लिए रमेश सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ और स्वास्थ्य मंत्री को आभार प्रकट किया। इस खबर की जानकारी मिलते ही क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल छा गया।