जौनपुर धारा, बदलापुर। सर्व शिक्षा अभियान में समेकित शिक्षा के अन्तर्गत बीआरसी बदलापुर में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल के निर्देशन में जिला समन्वयक समेकित शिक्षा शशिधर उपाध्याय के द्वारा एलिमको कानपुर द्वारा उपकरण वितरण कैम्प का अयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में विधायक बदलापुर रमेश मिश्रा के प्रतिनिधि गंगा प्रसाद सिंह व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल ने सरस्वती प्रतिमा पर दीपप्रज्वलन कर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला समन्वयक समेकित शिक्षा शशिधर उपाध्याय ने बताया कि यह उपकरण उन दिव्यांग बच्चों को दिया जा रहा है। जो परिषदीय विद्यालयों में नामांकित है। जिससे वे उपकरण के सहारे विद्यालय में आकर शिक्षा ग्रहण कर सके जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि हर बच्चे को शिक्षा का अधिकार है। अब ये दिव्यांग बच्चे इन उपकरण के सहारे विद्यालय में आकर शिक्षा ग्रहण करेंगे एलिमको कानपुर से आए ज्ञानेंद्र सिंह आडियो लाजिस्ट, आदर्श द्विवेदी, डाटा ऑपरेटर, विकास कुमार कैलीपर ने 67 दिव्यांग बच्चों को उपकरण दिया। जिसमें 15 ट्राइसाइकिल, 9 वीलचेयर, 8 बैसाखी, 2 सीपी चेयर, 14रोलेटर, 12ब्रेलकिट, 7 कैलीपर, 24 कान की मसीन वितरण किया गया। बीआरसी बदलापुर खण्ड शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र त्रिपाठी ने कार्यक्रम को संचालित कराया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व मुख्य अतिथि को माल्यार्पण व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
― Advertisement ―
E-Paper 19-04-2026
Jaunpur Dhara E-Paper 19 April 2026आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ें और जिले की सभी प्रमुख खबरों से अपडेट रहें। इस अंक में आपको...
उपकरण पाकर दिव्यांग बच्चों के चेहरे खिले



