― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

दुर्घटना में घायल महिला की मौत, अज्ञात वाहन चालक पर केस

जौनपुर धारा, खुटहन। इमामपुर गांव में गुरुवार को दुर्घटना में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या व लापरवाही से वाहन चलाने की धाराओं में केस दर्ज कर चालक का पता लगाने में जुट गई है।

गांव निवासी 62वर्षीय बेइला देवी गुरुवार को खेत से वापस घर लौट रही थी। जिला मुख्यालय जाने वाले मार्ग पर पीछे से आ रहा वाहन उन्हें धक्का मार दिया। वह सड़क पर गिर गई। बेहोशी की हालत उन्हे जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके पुत्र सयाराम की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एमसीए की रिक्त सीटों पर काउंसिलिंग 11 और 12 को

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में संचालित विषयों में सत्र 2023-24में प्रथम काउंसिलिंग के उपरान्त पीयू कैट/एकेटीयू से शेष बचीं सीटों पर द्वितीय एवं तृतीय काउंसिलिंग की तिथियां निर्धारित की गई हैं।

एम.सी.ए.में प्रवेश हेतु आरक्षित वर्ग (एससी,एसटी ओबीसी ) के अभ्यर्थियों की द्वितीय काउंसिलिंग 11 अक्टूबर तथा शेष बची सीटों के लिए तृतीय काउंसिलिंग 12अक्टूबर को होगी। एम.सी.ए.की काउंसिलिंग प्रातः 10 से बजे 12 तक इंजीनियिंरग संकाय के विश्वैश्वरैया हाल में होगी। यह जानकारी कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग के विभागाध्यक्ष ने दी है।

उपाध्यक्ष बनाए गए राजन तिवारी

जौनपुर धारा, जौनपुर। दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता राजन तिवारी को मायांजलि संस्था द्वारा उपाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया है। बताते चलें कि राजन तिवारी समस्त दुर्गा पूजन समितियों की केंद्रीय कमेटी श्री दुर्गा पूजा महासमिति के विधिक सलाहकार नियुक्त है। वे दीवानी न्यायालय में अपने परिवार से चौथी पीढ़ी वकालत पेशे से जुड़े हैं।नव चयनित उपाध्यक्ष राजन तिवारी ने मायाञ्जलि संस्था की प्रबंधकारिणी समिति को आश्वस्त किया कि पूजन से संबंधित किसी भी प्रकार का व्यवधान नहीं आने पाएगा। मायाञ्जलि संस्था की स्थापना सन् 1980 में की गई थी, इस प्राचीन मायाञ्जलि संस्था की पूरी प्रबंधकारिणी समस्याओं के निस्तारण के लिए सदैव तत्पर रहेगी और जल्द से जल्द शासन के दिशा निर्देशों से सभी को अवगत कराया जाएगा। इस अवसर पर श्री तिवारी ने मायाञ्जलि संस्था के समस्त संरक्षक मंडल, विशेष सदस्यगण, प्रबंधकारिणी समिति के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।

दो घरों का ताला चटका कर लाखों का जेवर उठा ले गये चोर

जौनपुर धारा, जौनपुर। केराकत कोतवाली के सोसापट्टी के हरिजन बस्ती में बीती रात को चोरो ने दो घरों का ताला चटका कर दो हजार नकद सहित लाखों रूपये का जेवर उठा ले गये। सोसापट्टी गांव निवासी अभिशेष के घर का तालातोड़ कर एक मंगलसूत्र, एक मांग टीका, दो चैन, दो अंगुठी एक जोड़ा पैजनी, एक करधन, कान का झुमका, कान का सहारा गोदरेज व बक्सा तोड़ कर लाखों रूपये का जेवरात उठा ले गये। अभिशेष का बक्सा लालबहादुर यादव के खेत में फेके थे और उसी गांव के निवासी कन्हैया के घर दरवाजे का ताला तोड़ कर दो हजार नकद, पायल, मीना, लाकेट, कान का कनफूल, दो परात, फूल का बर्तन सहित कई हजार रूपये का सामान उठा ले गये। कन्हैया का बक्सा भइया लाल यादव के खेत में फेका मिला।

दुर्घटना में घायल महिला की मौत, अज्ञात वाहन चालक पर केस

जौनपुर धारा, खुटहन। इमामपुर गांव में गुरुवार को दुर्घटना में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या व लापरवाही से वाहन चलाने की धाराओं में केस दर्ज कर चालक का पता लगाने में जुट गई है। गांव निवासी 62वर्षीय बेइला देवी गुरुवार को खेत से वापस घर लौट रही थी। जिला मुख्यालय जाने वाले मार्ग पर पीछे से आ रहा वाहन उन्हें धक्का मार दिया। वह सड़क पर गिर गई। बेहोशी की हालत उन्हे जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके पुत्र सयाराम की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

टास्क फोर्स की बैठक आज

जौनपुर धारा, जौनपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.लक्ष्मी सिंह ने अवगत कराया है कि जनपद में सघन मिशन इन्द्रधनुष 5.0 टीकाकरण तृतीय चरण अभियान 09 से 14 अक्टूबर तक भारत सरकार एवं केन्द्र सरकार के निर्देशानुसार चलाया जाना है। सघन मिशन इन्द्रधनुष फेज 5 को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी अनुज कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 7 अक्तूबर 2023 को सायं 04 बजे जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गयी है।

बालिकाओं की आत्म रक्षा के लिये तैयार किया जायेगा किट

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बालिकाओं के आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम की बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक ने अवगत कराया कि रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के अर्न्तगत राजकीय विद्यालयों में बालिकाओं को विषम एवं प्रतिकूल परिस्थितियों में भी शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत बनाने हेतु प्रशिक्षण दिया जाना है। इसके तहत मार्शल आर्ट जूडो कराटे आदि का प्रशिक्षण देने के साथ ही पोषण एवं व्यायाम की भी शिक्षा दी जाएगी। बालिकाओ के आत्मरक्षा हेतु किट तैयार किया जाएगा। इसके लिए महिला प्रशिक्षुओं की नियुक्ति की जाएगी। महिला प्रशिक्षु न होने की दशा में पुरूष प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, जिला विद्यालय निरीक्षक, जीजीआईसी की प्रधानाचार्य प्रधानाध्यापक जिला क्रीड़ा अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Share Now...