― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur: केराकत में वाटर कूलरों का निरीक्षण, एसडीएम ने दिए रखरखाव के निर्देश

जौनपुर। भीषण गर्मी को देखते हुए केराकत में नगर पंचायत द्वारा लगाए जा रहे वाटर कूलरों का निरीक्षण किया गया। उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों के...
Homeअपना जौनपुरउप जिलाधिकारी में देखी नगर पंचायत के बूथों  की व्यवस्था

उप जिलाधिकारी में देखी नगर पंचायत के बूथों  की व्यवस्था

जौनपुर धारा, मछलीशहर। नगर पंचायत के चुनाव को मद्देनजर उपजिलाधिकारी राजेश कुमार चौरसिया ने नगर पंचायत के अंदर आने वाले सभी बूथों का निरीक्षण किया। इस समय बूथों पर मतदाता सूची का संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य चल रहा है।

उन्होंने बताया कि 11 से 17 मार्च तक अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें जिनकी उम्र 1 जनवरी 2023 से 18 साल या उससे अधिक है, वह अपना नाम मतदाता सूची में जोडवा सकता है। इसके लिए वह बीएलओ को केंद्रों पर या नगरपंचायत  कार्यालय अथवा तहसील कार्यालय में अपना आवेदन पत्र दे सकते है। उन्होंने निर्देश दिया कि सम्बंधित बी एल ओ अपने कार्य को सही ढंग से करें और समय से बूथों पर उपस्थित रहें जिससे आम जनमानस को कोई समस्या ना हो। उन्होंने बताया कि यदि किसी का नाम गलत ढंग से दर्ज हो गया है। तो उसका साक्ष्य देने पर नाम हटाया भी जा सकता है। इसी क्रम में उन्होंने नगर पालिका मुंगराबादशाहपुर का के अंदर आने वाले बूथों का भी निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिया।

Share Now...