Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरईओ ने सफाई कर्मियों के साथ किया बैठक

ईओ ने सफाई कर्मियों के साथ किया बैठक

जौनपुर धारा,जफराबाद। नगर पंचायत जफराबाद में 1 से 30 अप्रैल तक चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान की तैयारी को लेकर ईओ जफराबाद विजय कुमार सिंह ने सफाई कर्मियों के साथ किया बैठक तथा उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। गुरुवार को नगर पंचायत जफराबाद कार्यालय प्रांगण में ईओ जफराबाद विजय कुमार सिंह ने सफाई सुपरवाइजर व सफाई कर्मियों के साथ एक बैठक किया। इस बैठक में आगामी 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान की तैयारियों और व्यवस्थाओं के बारे में कर्मचारियों को जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान एक विशेष अभियान है। इस अभियान में नगर पंचायत के दसों वार्डों में एंटी लार्वा का छिड़काव, फागिंग, नाली-सफाई, कूड़ा निस्तारण नियमित रूप से किया जाएगा। छोटी-बड़ी नालियों की सफाई तथा इंटर लॉकिंग के किनारे उगे घासों की भी सफाई युद्ध स्तर से की जाएगी। उन्होंने कहां की इस अभियान के दौरान भी सभी सफाई कर्मी पूरी वर्दी में काम करेंगे। किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी सफाई कर्मियों को इस अभियान के बारे में वार्ड के लोगो को भी जानकारी देने के लिए प्रेरित किया गया।