Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeमनोरंजनइस सुपरस्टार से मिलकर हाथ नहीं धोना चाहती थीं दिव्या भारती

इस सुपरस्टार से मिलकर हाथ नहीं धोना चाहती थीं दिव्या भारती

मशहूर अभिनेत्री दिव्या भारती ने तेलुगु सिनेमा से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने छोटे से करियर में दर्शकों के दिलों पर अपनी एक बड़ी सी छाप छोड़ी। दिव्या भारती जब इंडस्ट्री में आई थीं तो वह सबसे पहले एक ऐसे सुपरस्टार से मिली थीं जिनसे हाथ मिलाने के बाद वह 10 दिन तक हाथ नहीं धोना चाहती थीं।

दिव्या भारती हिंदी सिनेमा का एक ऐसा नाम, जिनकी स्क्रीन पर एक्टिंग के साथ-साथ मासूमियत और खूबसूरती भी लोगों का दिल चुरा लेती थी। 25 फरवरी 1974 में मुंबई में जन्मीं दिव्या भारती (Dग्न्ब्a ँप्arूग्) ने महज 19 साल की कम उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री दिव्या भारती ने हिंदी के साथ-साथ तेलुगु सिनेमा में भी खूब काम किया। दिव्या भारती ने अपने करियर की शुरुआत टीनएज में ही कर दी थी। मॉडलिंग से अपना करियर शुरू करने वालीं दिव्या भारती की तुलना अक्सर श्रीदेवी से की जाती थी, जिसके बारे में हम काफी कुछ सुन चुके हैं। ऋषि कपूर से लेकर शाह रुख खान और अक्षय कुमार जैसे सितारों संग काम करने वालीं दिव्या भारती ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि जब उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखा था, तो वह जिस सुपरस्टार से सबसे पहले मिली थीं, वह थे अमिताभ बच्चन। दिव्या भारती ने इस इंटरव्यू में बताया कि उन्हें एक रैली में शामिल होने का मौका मिला था और उनके पिता अमिताभ बच्चन को थोड़ा बहुत जानते थे। जब उनके पिता ने उन्हें बिग बी से इंट्रोड्यूज करवाया, तो एक्ट्रेस ने उनसे हाथ मिलाया। जब दिव्या घर वापस आई तो उन्होंने किसी को अपने हाथ को छूने नहीं दिया और कहा कि वह 10 दिन तक अब हाथ नहीं धुलेंगी। उन्होंने बताया कि वह अमिताभ बच्चन से मिलकर कितनी ज्यादा खुश थीं। दिव्या भारती को बहुत ही कम उम्र में बड़ी सफलता मिली थी। जब वह इंडस्ट्री में आई थीं तो अक्सर उन्हें ये कहा जाता था कि वह श्रीदेवी की तरह दिखती हैं, जिसे एक्ट्रेस हमेशा एक कॉम्प्लीमेंट के तौर पर ही लेती थीं। हालांकि, दिव्या भारती के करियर में टर्निंग प्वाइंट आया फिल्म ‘शोला और शबनम’ में जो उस साल रिलीज हुई थी। जिसमें उनके अपोजिट गोविंदा थे। इस फिल्म के बाद दिव्या भारती ने ‘दीवाना’, ‘बलवान’ , दिल हो तो ऐसा जैसी कई हिट फिल्में दाr। उनके निधन से पहले उनकी लास्ट रिलीज फिल्म क्षत्रिय थी।