Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeमनोरंजनपांच फिल्मों के ऑफर को ठुकरा चुकी हैं रश्मिका मंदाना

पांच फिल्मों के ऑफर को ठुकरा चुकी हैं रश्मिका मंदाना

रश्मिका मंदाना ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों के जरिए लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। अब वो पैन इंडिया एक्ट्रेस बन चुकी हैं। रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ ने उनकी लाइमलाइट में और भी इजाफा कर दिया।

साल 2016 में आई फिल्म ‘किरिक पार्टी’ से अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाली रश्मिका मंदाना ने काफी कम समय में साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक अपनी खूब पहचान बनाई है। उन्होंने तमिल पिक्चर ‘सुल्तान’, ‘चलो’, ‘चमक’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है। हालांकि, साल 2021 में रिलीज हुई ‘पुष्पा’ ने उन्हें पैन इंडिया एक्ट्रेस बना दिया और वो सबकी नजरों में आ गईं। वहीं बीते साल दिसंबर महीने में रिलीज हुई रणबीर कपूर की एनिमल से भी उन्होंने खूब लाइमलाइट बटोरी। जहां एक तरफ रश्मिका ने अपने करियर में कई बड़ी फिल्में की हैं तो वहीं कई बड़ी पिक्चर्स में काम करने से वो मना भी कर चुकी हैं। वो संजय लीला भंसाली जैसे बड़े डायरेक्टर की फिल्म को भी रिजेक्ट कर चुकी हैं। 5 अप्रैल को रश्मिका का 29वां जन्मदिन है। उनके बर्थडे के मौके पर चलिए आपको कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिनमें मेकर्स उन्हें कास्ट करना चाहते थे। उन्होने साल 2021 में लोकेश कनराज के डायरेक्शन में बनी ‘मास्टर’ नाम की फिल्म आई थी, जिसमें मालविका मोहनन नजर आई थीं। उन दिनों रश्मिका बिजी चल रही थीं, इसलिए उन्होंने इस फिल्म के ऑफर को रिजेक्ट कर दिया था।

वहीं साल 2022 में शाहिद कपूर तेलुगु फिल्म ‘जर्सी’ का ऑफिशियल हिंदी रीमेक लेकर आए थे। फिल्म को हिंदी में भी ‘जर्सी’ के नाम से ही रिलीज किया गया था। मृणाल ठाकुर फीमेल लीड थीं। रश्मिका को ये फिल्म भी ऑफर हुई थी। लेकिन उन्होंने ये कहकर मना कर दिया था कि वो इस फिल्म के लिए फिट नहीं हैं।

रश्मिका ने जिस फिल्म से फिल्मी डेब्यू किया, कार्तिक उसका रीमेक लेकर आने वाले हैं। उन्होंने ये कहकर मना कर दिया कि वो रीमेक नहीं करना चाहती।

राम चरण ‘गेम चेंजर’ के नाम से एक फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसमें उनके साथ कियारा आडवाणी नजर आने वाली हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पहले इस फिल्म के लिए रश्मिका को अप्रोच किया गया था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। ‘गंगुबाई काठियावाड़ी’ बनाने से पहले संजय लीला भंसाली के दिमाग में एक प्रोजेक्ट चल रहा था, जिसे वो रश्मिका मंदाना और रणदीप हुड्डा के साथ बनाना चाह रहे थे। कहा जता है कि भंसाली ने रश्मिका को अप्रोच भी किया था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था।