Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरइंडिया गठबंधन की जौनपुर में हुई बैठक

इंडिया गठबंधन की जौनपुर में हुई बैठक

जौनपुर धारा, जौनपुर। आज नगर के शिया कालेज में इंडिया गठबंधन के समस्त एनसीपी के अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज मेहंदी के आमंत्रण पर आयोजित मीटिंग में शिरकत कर आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तय किया। जिसमें कांग्रेस, सपा, आप, रालोद व कम्युनिस्ट पार्टी के पदाधिकारी शामिल हुए। मीडिया से बात करते हुए एनसीपी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज मेहंदी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर इंडिया गठबंधन के मिटिंग में समस्त पर्टी के नेता पहुंच रहे है। आये दिन इंडिया गठबंधन में इज़ाफ़ा हो रहा है। इसी वजह से भारतीय जनता पार्टी बेक़रार हो रही है और उल ज़लूल बातें कर रही है। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन भाजपा के ताबूत में आख़िरी कील साबित होगी। सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई ने कहा कि वर्तमान सरकार ने जिस तरह से देश के माहौल को खराब किया है। उससे देश की दुनियां के अंदर बदनामी हुई है। नौजवानों, किसानों, विद्यर्थियों की दूरदषा है। जो सरकार ने 2014 में वादा किया था आजतक उसे पूरा नहीं किया। जबसे देश आज़ाद हुआ है आज बहुत बुरे दौर से देश गुज़र रहा है उससे उबरने के लिये भारत जे संविधान के अनुसार भारत को चलाने और लोकतंत्र को बचाये रखने के लिये इंडिया गठबंधन बना है आज उसी गठबंधन के जौनपुर के समस्त साथी की एक बैठक बुलाई गयी है। इस मौके पर सीपीआई नेता जयप्रकाश सिंह, कल्पनाथ गुप्ता, सालिक पटेल, सीपीआई एमएल के नेता बचाऊ राम, राम गोपाल, किरण शंकर रघुवंशी, आम आदमी पार्टी के जिला सचिव एडवोकेट शैलेंद्र यादव, सपा नेता जावेद सिद्दीकी, हिसामुद्दीन शाह, इरशाद मंसूरी, कमाल आज़मी, अलमास अहमद सिद्दीकी, कांग्रेस नेता आफताब अहमद खान, राजेश सिंह, रालोद के जिला अध्यक्ष डॉ.अहमद अली रिजवी आदि मौजूद रहे।