जौनपुर धारा, जौनपुर। सात दिवसीय विराट श्री गणेशोत्सव पूजन समितियों की केंद्रीय कमेटी श्रीगणपति पूजा महासमिति जौनपुर के तत्वाधान में कोतवाली चौराहा हनुमान मंदिर के सामने बीते रविवार को नियंत्रण कक्ष का उद्धघाटन जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने फीता काट कर किया। उक्त अवसर पर बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर मजिस्ट्रेट जल राजन चौधरी, नगर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार व कार्यकम अध्यक्ष के रूप में मनोज मिश्रा एडवोकेट उपस्थित रहे। मुख्य संरक्षक पं.अवधेश चतुर्वेदी ने मंत्रोचारण से विधिवत कराया। इस अवसर पर डिलाइट म्यूजिक ग्रुप की टीम ने भजन बप्पा और दिनकर जोगी ने बप्पा और महादेव गीतों की प्रस्तुति दी।

सात दिवसीय पूजन अर्चन के पश्चात महासमिति के निर्देशन में समस्त पूजन समितियां गणेश प्रतिमा को शोभायात्रा के रूप में अहियापुर तिराहे पर क्रमबद्ध रूप से लगाई गई। जहां पर नगर पालिका परिषद जौनपुर के अध्यक्ष प्रतिनिधि रामसूरत मौर्य व अभिषेक सिंह (आईएएस) द्वारा नारियल फोड़ कर व हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। समस्त प्रतिमा सुतहट्टी चौराहा, सब्जी मण्डी से होता हुआ। नियंत्रणकक्ष कोतवाली चौराहा पर पहुंची जहां पर निर्णायक मण्डल के सदस्यों द्वारा अवलोकन करने के पश्चात चहारसू चौराहा होते हुए ओलंदगंज के रास्ते सद्भावना पुल पर पहुंचकर आदि गंगा गोमती के पावन तट पर बने शक्तिकुंड में विधि-विधान पूर्वक समस्त प्रतिमाएं विसर्जित कर दी गई। शोभायात्रा के दौरान जय गणेश के जयघोष लगाए जा रहे थे। शोभायात्रा में जगह-जगह निःशुल्क स्टाल लगाए गए थे। शोभायात्रा में भरी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही। कार्यक्रम का संचालन मुख्य ट्रष्टी संजीव यादव एडवोकेट ने किया।



