Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरआवारा छुट्टा पशु को बचाने के चक्कर में सरिया से लदी ट्रक...

आवारा छुट्टा पशु को बचाने के चक्कर में सरिया से लदी ट्रक पलटी

  • चालक गंभीर रूप से हुआ घायल, बाल-बाल बचा खलासी

जौनपुर धारा, जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय नेशनल हाईवे राज्यमार्गं पर शुक्रवार की देर रात्रि में आवारा छुट्टा पशुओं को बचाने के चक्कर में एक सरिया से लदी ट्रक गढ्ढे में पलट गई। वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय नेशनल हाईवे राज्यमार्ग पर वाराणसी दुर्गाकुंड से सरिया लादकर सुल्तानपुर के लिए जा रही ट्रक जैसे ही इजरी गांव के पास पहुंची थी कि अचानक सड़क पर टहल रहे छुट्टा आवारा पशुओं को बचाने के चक्कर में ट्रक असंतुलित होकर सड़क के किनारे गढ्ढे में पलट गई। जिसमें ट्रक चालक राजाराम उम्र 35वर्ष निवासी नंसा बाजार जिला फैजाबाद का रहने वाला चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। तो वहीं खलासी लौटू उम्र 30वर्ष निवासी मोती तिवारी पुरा थाना हैदर गंज जिला फैजाबाद का खलासी बाल बाल बच गया। ट्रक जैसे ही सड़क के किनारे गढ्ढे में पलटी तो वहां से गुजरने वाले राहगीरों और ग्रामीणों ने ट्रक से चालक और खलासी को किसी तरह से बाहर निकाले। ट्रक चालक राजाराम ने घटना की सूचना स्थानीय थाने पर दी। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई।