Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeमनोरंजनआलिया के साथ झगड़े की रिकॉर्डिंग वायरल

आलिया के साथ झगड़े की रिकॉर्डिंग वायरल

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी आलिया के बीच का विवाद पिछले कुछ समय से सुर्खियों में है. दोनों ही कानूनी लड़ाई में उलझे हुए हैं. आलिया अपने सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए लगातार अपने पति नवाजुद्दीन पर गंभीर आरोप लगा रही हैं, हाल ही में आलिया ने एक वीडियो शेयर करते हुए दावा किया था कि उन्हें नवाज के घर से बाहर निकाल दिया गया था और उन्होंने उन्हें और उनके बच्चों को अपने घर में आने नहीं दिया गया था.इन दावों के बीच अब आलिया ने नवाजुद्दीन के साथ हुई अपनी बहस का रिकॉर्डिंग ऑडियो इंस्टाग्राम पर लीक कर दिया है. आलिया के शेयर करते ही उनका ये रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर छा चुका है. इस रिकॉर्डिंग में दोनों के बीच बहस इस बात पर हो रही है कि नवाज ने कैसे अपनी बेटी को अपने मैनेजर के साथ दूसरे देश भेज दिया.