Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

HomeमनोरंजनShahrukh Khan: मेहनत-लगन और भरोसा... होली पर 'पठान' ने फैंस को सिर-आंखों...

Shahrukh Khan: मेहनत-लगन और भरोसा… होली पर ‘पठान’ ने फैंस को सिर-आंखों पर बैठाया

शाहरुख खान बॉलीवुड की वह हस्ती हैं ऐसे में पिछले चार साल से अभिनेता को बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे लोगों ने किंग खान की फिल्म पठान’ रुकने का नाम नहीं ले रही है। शाहरुख खान की फिल्म का सिनेमाघरों में अभी भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित ‘पठान’ से किंग खान ने पूरे चार साल बाद फिल्मी पर्दे पर वापसी की और पूरी दुनिया में छा गए। जहां शाहरुख ने पठान में मुख्य भूमिका में थे, वहीं जॉन अब्राहम इस फिल्म में विलेन के रूप में दिखाई दिए थे। 25 जनवरी को रिलीज हुई ‘पठान’ अब तक टिकट खिड़की पर टिकी हुई है और इस साल की पहली ब्लॉकबस्टर हिट भी बन गई है। ऐसे में दुनियाभर में फैले फैंस से मिले प्यार के लिए किंग खान ने धन्यवाद कहा है।शाहरुख खान बॉलीवुड की वह हस्ती हैं, जिसके दीवाने देश में ही नहीं विदेश में भी फैले हैं। ऐसे में पिछले चार साल से अभिनेता को बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे लोगों ने किंग खान की फिल्म ‘पठान’ को खुले दिल से प्यार दिया। फैंस ने शाहरुख की फिल्म को इतना प्यार दिया कि इसने सभी फिल्मों के रिकॉर्ड्स चकनाचूर करते हुए नए आयाम स्थापित किए। ऐसे में ‘पठान’ को मिली अपार सफलता के बाद शाहरुख खान ने आज यानी होली के मौके पर अपने प्यारे फैंस को उनके प्यार के लिए धन्यवाद देते हुए एक नोट साझा किया है। बादशाह ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक नोट साझा करते वक्त ‘पठान’ की भारी सफलता के लिए सभी को धन्यवाद दिया। अभिनेता ने लिखा, ‘इसका उद्देश्य बिजनेस नहीं है … यह पूरी तरह से पर्सनल है। लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना और उनका मनोरंजन करना हमारा व्यवसाय है और अगर हम इसे पर्सनली नहीं लेते हैं… तो यह कभी कमाल नहीं दिखाएगा। उन सभी को धन्यवाद, जिन्होंने पठान को प्यार दिया और जिन्होंने फिल्म में काम किया और साबित किया कि मेहनत लगन और भरोसा अभी जिंदा है। जय हिंद।’शाहरुख खान का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इस पर लगातार कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक प्रशंसक ने लिखा, ‘आपको हमेशा से पता है कि सही चीजें कैसे कहनी होती हैं।’ वहीं बहुत से सोशल मीडिया यूजर्स शाहरुख और उनके परिवार को होली की शुभकामनाएं भी दे रहे हैं। अभिनेता के वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख अगली बार नयनतारा और विजय सेतुपति के साथ एटली की ‘जवान’ में दिखाई देंगे। यह फिल्म 2 जून, 2023 को रिलीज होने वाली है।