जौनपुर धारा, केराकत। प्रधान के कामों का लेखा जोखा मांगना एक व्यक्ति को महंगा पड़ रहा है। बराई गांव निवासी ओमकार सिंह ने बताया की आरटीआई के तहत आवेदन करना महंगा पड़ रहा है। प्रधानपति ने मनगढ़ंत आरोप लगाकर पुलिस में शिकायत की है। बीते दिनों गांव में हुए विकास कार्यों में हुई जमकर धांधली, लूटपाट की, बिना कार्य कराए भुगतान करा लिया गया। सूचना का अधिकार अधिनियम 2006 के अंतर्गत विकासखंड से अब तक गांव में हुए विकास कार्यों, रुपए का लेखा जोखा मांग लिया। इससे तिलमिलाए प्रधानपति ने पुलिस में झूठा आरोप लगाते हुए शिकायत की है। जहां कुछ दलाल उसे बेवजह तूल देकर हो हल्ला मचा रहे हैं जिसकी शिकायत सीओ, कप्तान से ओमकार ने की है।
― Advertisement ―
मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि
पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...

