जौनपुर धारा, जौनपुर। प्रभारी अधिकारी प्रोटोकाल ने अवगत कराया है कि अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग डॉ. देवेन्द्र शर्मा 27 फरवरी को रात्रि 8 बजे निरीक्षण भवन लोनिवि पहुचेंगे। 28 फरवरी को प्रात: 10 बजे जनपद के जिला अस्पताल, पीकू वार्ड, प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, एनसीआर आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण करेंगे। अपरान्ह् 1 बजे जिलाधिकारी अथवा उनके द्वारा नामित अधिकारी-मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की टास्क फोर्स के नामित अधिकारी, पुलिस अधीक्षक (क्राइम), मुख्य चिकित्साधिकारी, सहायक श्रमायुक्त, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला बाल संरक्षण इकाई, ए.एच.टी.यू., अध्यक्ष/सदस्य बाल कल्याण समिति, चाइल्ड लाइन, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी, नगर पालिका द्वारा नामित प्रतिनिधि, जिला मद्यनिषेध अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, जिला नगरीय विकास अभिकरण, जिला समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र एवं समाज कल्याण अधिकारी के साथ मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, पीकू वार्ड व बाल संरक्षण से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे।
― Advertisement ―
पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद
पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
आयोग के अध्यक्ष का आगमन कल
Previous article
Next article

