जौनपुर धारा,जौनपुर। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल कि गिरफ्तारी के खिलाफ आप पार्टी के जिला महासचिव विनोद प्रजापति के नेतृत्व में विधानसभा शाहगंज में विरोध प्रदर्शन 29 मार्च को होना सुनिश्चित किया गया था, लेकिन जिला प्रशासन द्वारा पदाधिकारी को नजर बंद करने से कार्यक्रम स्थगित हो गया। उक्त कार्यक्रम में शामिल होने वाले जिला महासचिव विनोद प्रजापति, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बंटी अग्रहरि, छात्र संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष अमित विश्वकर्मा एवं विशाल यादव को पुलीस प्रशासन द्वारा नजर बंद किया गया।
― Advertisement ―
55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार
जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
आप पार्टी के कार्यकर्ताओं को किया गया नजर बंद

Previous article
Next article

