Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeअपना जौनपुरआधी रात तक भयंकर शोर से परेशान है ग्रामीण

आधी रात तक भयंकर शोर से परेशान है ग्रामीण

  • कई बार होटल संचालक से कर चुके है शिकायत

जौनपुर धारा,जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के आजमगढ़-जौनपुर मार्ग स्थित केशवपुर गांव में हाईवे से सटे बहुचर्चित होटल व मैरैज हाल में पार्किंग की जगह नहीं है। आये दिन वैवाहिक व अन्य कार्यक्रमों कें कारण हाईवे के किनारे दोनों तरफ गाड़ियां की कतारे लग जाती हैं। जिसके वजह सेे बड़ा हादसा होने की आंशंका बनी रहती है। दबंगई का आलम यह है कि डीजे 10बजे रात के बाद बन्द रखने की धज्जियां उड़ा हुए से रात एक बजे  तक कानफोडू आवाज में डीजे बजाया जाता हैं। भयंकर शोर के कारण गांव के लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है और रात्रि में सोने में व्यवधान उत्पन्न होता हैं। इस बात की शिकायत ग्रामीणों ने होटल संचालक से दर्जनों बार की, कि बुकिंग के दौरान ही आयोजकों से बता दे कि 10बजे तक ही डीजे बजेंगे। लेकिन संचालक द्वारा मनमानी तरीके से डीजे एक बजे तक बजाने का सिलसिला जारी है। जिससे बच्चों को पढ़ने व लोगों को सोने में काफी समस्या उत्पन्न हो रही है। रविवार को रात में जब फिर डीजे और आतिरशबाजी का तीन घण्टे तक रात में शोर चलता रहा आस पास के परिन्दे और मवेशी घरा गये और इधर-उधर भागनेे लगे लोग चारपाई छोड़कर सड़कों पर निकल आये और बारातियों को सबक सिखाने की बात कहकर आक्रोशित हो उठे। कुछ लोगों के समझाने पर ग्रामीण शान्त हुंए इसके बाद गांव के लोगों ने क्षेत्रीय पुलिस को इस बात की सूचना दी मौके पर पुलिस के पहुंचने पर डीजे बंद कराया गया। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मांग किया हैं कि इस मैरेज हाल संचालक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो किसी दिन ग्रामीणों और बातारियां के बीच संघर्ष हाने से इनकार नहीं किया जा सकता। ग्रामीणों का कहना है कि यदि वाहनों के सड़क के किनारे जमघट से हादसा होता है तो इसके लिए थाना गौराबादशाहपुर जिम्मदार होगी।