Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Homeअपना जौनपुरआधी रात को दूकान के बाहर से बाइक चोरी, नहीं दर्ज हुआ...

आधी रात को दूकान के बाहर से बाइक चोरी, नहीं दर्ज हुआ मुकदमा

  • पीड़ित न्याय के उम्मीद में लगा रहा थाने का चक्कर

जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के चहारसू चौराहे मंगलवार/बुधवार की रात्रि लगभग १२ शिवकुमार सेठ के घर के पास से बाइक की चोरी हो गई। चोरी करने वाले के चोरी के करने की पूरी हरकत दूकान में लगे सी.सी.टी.वी कैमरे में कैद हो गई। जिसकी प्रार्थना पत्र पीड़ित द्वारा नगर कोतवाली में दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के सबसे व्यस्थतम इलाका चहारसू चौराहे से मंगलवार की देर रात्रि एक चोर ने दूकान के बाहर खड़ी बाइक पर हाथ साफ कर दिया। मजे की बात तो यह है उक्त चौराहे पर २४घंटे पुलिस की ड्यूटी एक जमाने लगती चली आ रही है, और अक्सर चौराहे पर पुलिस को पाया भी जाता था, लेकिन इधर कई दिनों से पुलिस की गस्त कम हो गई है, जिसके कारण इस तरह की घटना को चोरों द्वारा अंजाम दिया गया। घटना की जानकारी होते ही पीड़ित तहरीर लेकर कोतवाली पहुंचा और पुलिस से मदद की गुहार लगाई, लेकिन खबर लिखे जाने तक एफआईआर दर्ज करने की बात छोड़िये पुलिस ने पीड़ित से संपर्क तक करना उचित नहीं समझा। पीड़ित पुलिस से मामले में खुलासे और अपनी बाइक मिलने की उम्म्ीद में कोतवाली का चक्कर काट रहा है।