जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। लोकसभा चुनाव के लिए आयोग ने शनिवार को आदर्श आचार संहिता की घोषणा कर दी। इसके साथ ही पुलिस सुबह प्रशासनिक महकमा सक्रिय हो गया। पुलिस के साथ अधिशाषी अधिकारी अखिलेश तिवारी सड़क पर उतरे। अभियान चलाकर बैनर पोस्टर हटवाया गया। अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी व थानाध्यक्ष संतोष पाठक ने पुलिस बल के साथ नगर वार्ड ग्रामीण क्षेत्र में लगे राजनीतिक दलों के पोस्टर, होर्डिंग व बैनर को हटवा दिया। वही दीवार व सार्वजनिक स्थानों पर लिखे गए स्लोगन आदि को पेंटिंग कर मिटाया गया। लोगों से दोबारा से सार्वजनिक स्थानों पर चुनाव प्रचार सामग्री न लगाने की हिदायत दी गई।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
आचार संहिता लागू होते ही महकमा सक्रिय

Previous article
Next article

