― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरआग लगने से 6 बीघा गेहूं फसल जलकर राख

आग लगने से 6 बीघा गेहूं फसल जलकर राख

  • सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के अफलेपुर का मामला

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के अफलेपुर गांव में मंगलवार को अज्ञात कारण से आग लगने पर कई बीघा गेंहू जलकर राख हो गयी। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। बताया जाता है कि उक्त गांव निवासी रजीद को सुबह गांव के लोगों ने सूचना दी कि उसके खेत में आग लग गई है। आनन-फानन में रजीद घर से निकलकर खेत के समीप पहुंचा तो देखा की उसके खेत के साथ-साथ उसके पड़ोसी अनीस, सैयद, फरियाद के खेत की फसल भी जल रही है। रशीद ने आग के विकराल रूप को देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनते ही आसपास के लोग एकत्रित हो गए और खेत के समीप स्थित ट्यूबवेल पंप को चलाकर आग पर पानी फेंकना शुरू कर दिया। घंटों मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पा लिया। पीड़ित के अनुसार आग लगने के कारण 6 बीघे से अधिक की फसल जलकर राख हो गई है। वहीं आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। सैयद ने बताया कि खेत में लगी फसल परिवार जीवन यापन चलता है। आग लगने के कारण फसल पूरी तरह से जलकर राख हो गई है और सबके सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया। फरियाद ने बताया कि खेत में आग लगने के कारण अधिक फसल जलकर राख हो गई है जिसका भरपाई कर पाना मुश्किल है। हम सब सरकार से मुआवजे की मांग करते हैं।

Share Now...