Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरतीन अंतराज्यीय शातिर गोवंश पशु तस्कर गिरफ्तार

तीन अंतराज्यीय शातिर गोवंश पशु तस्कर गिरफ्तार

जौनपुर धारा, बदलापुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी के कुशल पर्यवेक्षण में कोतवाली पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र भ्रमण व शांति व्यवस्था संदिग्ध व्यक्तियों वाहनों की चेकिंग दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ शातिर गो तस्कर एक पिकअप से कुछ जानवरों को लादकर तियरा होते हुए गावों के रास्ते से मछलीगाँव, बदलापुर खुर्द होते हुए मुरीदपुर के रास्ते से जाकर हाइवे पकड़कर बिहार जाने वाले है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा बदलापुर खुर्द से मुरीदपुर गांव की ओर आने वाले रास्ते पर रात्रि पिकअप को रुकवाने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम को जान से मारने की नियत से पिकअप चढ़ाने का प्रयास किया गया किंतु पिकअप अनियंत्रित होकर गढ्ढे में फंस गयी। पुलिस टीम द्वारा चार गोवध पशु तस्कर अभियुक्तों को हिरासत में लेते हुए अभियुक्तगणों को उनके अपराध से बोध कराते हुए उनके विरुद्ध थाना स्थानीय पर धारा-307 भादवि व 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों में सैफ शाह पुत्र मुसाफिर शाह निवासी ग्राम कोठवाँ थाना जलालपुर, सिन्टू हरिजन पुत्र मोहन हरिजन निवासी ग्राम बछाड़ी थाना सिंगरामऊ, प्रदीप कुमार यादव पुत्र फूलचन्द्र यादव निवासी ग्राम बछाड़ी थाना सिंगरामऊ शामिल रहे।