― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरशराबी युवक ने भाभी को मारपीट कर किया जख्मी

शराबी युवक ने भाभी को मारपीट कर किया जख्मी

  • घर से सामान निकालकर फेंका बाहर

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के गजना गांव के एक शराबी व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी ही भाभी को मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो वह मौके से फरार हो गया। थाना क्षेत्र के गजना गांव के डबलू ने मंगलवार की शाम को लगभग साढ़े चार बजे अपनी ही भाभी खालिमा बानो 26 को अचानक गाली गलौज देते हुए मारने पीटने लगा। मारने पीटने के बाद महिला के घर के घरेलू सामान को बाहर निकालकर फेंक दिया। डबलू द्वारा मारने पीटने के कारण खालिमा बानो चिल्लाते हुए घर से बाहर भागी और डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। पुलिस को देखते ही डबलू घर से फरार हो गया। इस मामले में पूछे जाने पर थाना प्रभारी देवानंद रजक ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। यदि लिखित तहरीर दी जाती है तो कार्रवाई की जाएगी।

Share Now...