मछलीशहर। वाराणसी कलक्ट्रेट अधिवक्ताओं पर पुलिस की ज्यादती और अधिवक्ताओं के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज होने पर तहसील अधिवक्ताओं में आक्रोश है। तहसील में अधिवक्ताओं ने नारेबाजी कर न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। अधिवक्ताओं का समूह गुरुवार को तहसील परिसर में जुलूस निकालकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष हुबेदार पटेल की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने पुलिस प्रशासन के कृत्य और अधिवक्ताओं के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की घोर निंदा की और साथियों के समर्थन में कंधे से कंधा मिलाकर एक जुटता के साथ आर-पार की लड़ाई का संकल्प लिया। अधिवक्ताओं ने सर्व सम्मति से न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के महामंत्री नन्द लाल यादव, सतीश कुमार, संजीव चौधरी, जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, वेद प्रकाश श्रीवास्तव, विनय पांडेय, सरजू प्रसाद बिन्द, कुंवर भारत सिंह, आलोक कुमार विश्वकर्मा, कमलेश कुमार, वीरेंद्र मौर्य, विकास कुमार, प्रेम बिहारी यादव, अशोक मिश्रा, अनुराग श्रीवास्तव, श्यामजी गुप्ता, अवनीश, राहुल तिवारी, राजेश पटेल, मानिक चंद्र चौरसिया, अंबिका बिंद आदि उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
आक्रोशित अधिवक्ताओं ने तहसील में की नारेबाजी

Previous article

