जौनपुर। सिरकोनी ब्लॉक के राजेपुर रामेश्वरम में पशु केंद्र का काम शुरू नही होने पर पशुपालको ने गुरुवार को निर्माणाधीन पशु केंद्र पर जाकर विरोध प्रदर्शन किया। पशुपालकों का कहना है कि अगर जल्द से जल्द काम शुरू नहीं हुआ तो हम लोग जिलाधिकारी से मिलकर पशु केंद्र बनवाने की मांग करेंगे। उक्त गांव में एक पशु केंद्र था जो काफी पुराना और जर्जर हो गया था। उसे जर्जर घोषित करके ऊक्त पशु केंद्र को ध्वस्त कर दिया गया। उसके बाद नया पशु केंद्र बनाने का प्रस्ताव शासन से मंजूर हुआ। छ:माह पुर्व पशु केंद्र को ध्वस्त करके ठेकेदार ने नींव भरकर काम बंद कर दिया। पशु केंद्र नही होने से पशु चिकित्सक और पशु मित्र नहीं बैठते हैं। जिससे पशुपालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस समय लंपी का रोग फैला हुआ है जिसे पशुपालक बहुत परेशान है।इस संदर्भ में जब मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ओमप्रकाश श्रीवास्तव से बात की गई तो उन्होंने कहा निर्माण इकाई यूपीसीएलडीएफ के चीफ इंजीनियर से बात हुई है। दो दिन पहले ठेकेदार को पेमेंट किया गया है। जल्द ही काम शुरू होगा और अक्टूबर तक सेंटर बनकर तैयार हो जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में छोटेलाल सरोज, संजय सिंह, शैलेश सोनी, शैलेश हरिजन, मुन्नर हरिजन, सुरेन्द्र सिंह, मोनू सरोज, वेदप्रकाश मिश्रा, भूलन गौड, राजेश, अजय, बिजय, लवकुश, पंकज, भरत, राजकुमार सहित आदि लोग उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
पशु केंद्र का काम नही शुरू नही होने से पशुपालक आक्रोशित

Previous article

