Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजन्मदिवस पर याद किये गये अधिवक्ता सुशील वर्मा

जन्मदिवस पर याद किये गये अधिवक्ता सुशील वर्मा

जौनपुर। लक्ष्मी पूजा महासमिति के संस्थापक एवं दीवानी न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता स्व.सुशील वर्मा का जन्मदिवस महासमिति के नवचयनित अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल एवं महासचिव संतोष यादव के नेतृत्व में नगर के सब्जी मण्डी में स्थित आदिशक्ति संस्था मंदिर प्रांगण में मनाया गया जहां उनके चित्र पर माल्यार्पण करके याद किया गया। इस मौके पर महासमिति के संरक्षक दीपक चिटकारिया ने सुशील वर्मा के बारे में बताया कि बेशक 5साल हो गये लेकिन अभी भी हम लोगों को विश्वास नहीं हो पाता है कि वह हमारे बीच में नहीं हैं। इसी क्रम में महासमिति के पूर्व अध्यक्ष चन्द्रशेखर निषाद बबलू ने कहा कि उन्होने श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति के लिये जो भी किया उससे हम लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिये। जगदीश प्रसाद मौर्या उर्फ गप्पू ने कहा कि उनकी ओजस्वी वाणी जनपदवासी भूल नहीं सकते। इस मौके पर आये लोगों को स्वागत उनके बच्चे वैभव वर्मा, वैशाली वर्मा एवं स्नेहा वर्मा ने मिलकर स्वागत किया। इस अवसर पर दीपक अग्रहरि, दिलीप जायसवाल, राजा अग्रहरि, सूर्य प्रकाश विश्वकर्मा, अभिषेक अग्रहरी, संकल्प गुप्ता, प्रशान्त कुकरेजा, सतीश निषाद, सत्यम प्रजापति सहित तमाम लोग उपस्थित रहें।